{"_id":"5bf1c10ebdec2269b44466bd","slug":"154257030420-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या कर शव खेत में फेंका, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की हत्या कर शव खेत में फेंका, शिनाख्त नहीं
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के ओरछी-इस्लामनगर मार्ग स्थित एक खेत में किशोरी का शव मिलने से पुलिस व ग्रामीणों में सनसनी मच गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी और शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माना जा रहा है कि किशोरी की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है।
रविवार की सुबह बर्रई के ग्रामीण खेतों पर काम करने जा रहे थे।
इसी दौरान उन्होंने कोतवाली क्षेत्र स्थित ओरछी इस्लामनगर मार्ग के पास गांव बर्रई के गिरीश कुमार के खेत में किशोरी का शव पड़ा देखा। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी। किशोरी नीले रंग की सलवार व फूलदार कुर्ता पहने हुए थी। उसके हाथ व पैरों में मेहंदी लगी हुई थी। किशोरी के माथे व गले पर चोट के निशान थे। उम्र करीब सोलह साल आंकी जा रही थी। शव मिलने से ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी।
विज्ञापन
शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर खून आदि के नहीं होने से यह माना जा रहा है कि किशोरी की हत्या कहीं और की गई है, उसके शव का यहां लाकर खेत में फेंक दिया गया है। पहचान नहीं होने से लगता है कि किशोरी कहीं बाहर की है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
-------------------------------------------------------
फोटो-