फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जगदगुरु शंकराचार्य ने किया वीनस शुगर मिल मझावली के पेराई सत्र का आगाज

जगदगुरु शंकराचार्य ने किया वीनस शुगर मिल मझावली के पेराई सत्र का आगाज

Sat, 17 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
जगदगुरु शंकराचार्य ने किया वीनस शुगर मिल मझावली के पेराई सत्र का आगाज
चंदौसी। शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने गुरुवार को वीनस शुगर मिल मझावली के पेराई सत्र का आगाज किया। उन्होंने हवन पूजन के बाद फीता काटा और केन कैरियर में गन्ना डाला। इस मौके पर प्रबंध निदेशक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शीघ्र ही बकाया भुगतान करने का एलान किया गया।
विज्ञापन

वीनस शुगर मिल मझावली के पेराई सत्र-2018-19 का शुभारंभ शुभ मुहूर्त पर मेरठ से आए विद्वानों ने विधि विधान से हवन पूजन किया। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने पहले फीता काटा, फिर बटन दबाकर मिल को शुरू किया। इसके साथ ही केन कैरियर पर गन्ना डालकर पेराई शुरू कर दी गई। मिल परिसर में उन्होंने पौधरोपण भी किया। इसके साथ ही प्रबंध निदेशक अतुल कुमार सिंह ने सबसे पहले गन्ना लाने वालेे किसान करन सिंह (कासमपुर जगरूप), नेम सिंह (बुधनगर खडुवा) को कंबल व मिष्ठान देकर सम्मानित किया। गन्ना समिति चंदौसी के अध्यक्ष सुबोध शर्मा, गन्ना परिषद मझावली के चेयरमैन जितेंद्र सिंह, गन्ना समिति असमोली के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने सभी किसानों से निर्भय होकर साफ और स्वच्छ गन्ना डालने का आह्वान किया। मिल अध्यक्ष अनुपम सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हु्ए कहा कि शीघ्र ही बकाया भुगतान किया जाएगा। किसानों को मन में किसी तरह का भ्रम रखने की आवश्यकता नहीं है। इस मौके पर जिला गन्नाधिकारी कुलदीप सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ओमवीर सिंह, सचिव दयाराम, मुख्य महाप्रबंधक आरके सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) वेदपाल सिंह, उप महाप्रबंधक (गन्ना) शाहिद खान, मिल प्रबंधक बालेंद्र चौधरी, डायरेक्टर संजीव यादव, विकास तोमर, तेजेंद्र सिंह, अमित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन









जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया वीनस शुगर मिल के पेराई सत्र का आगाज
शीघ्र की बकाया भुगतान किया जाएगा, हवन पूजन के साथ केन कैरियर में गन्ना डाला गया
अमर उजाला ब्यूरो

फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed