{"_id":"5be9e029bdec2269af649c0e","slug":"15420538813-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों व बसों में तीसरे दिन भी मची रही चढ़ने उतरने के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों व बसों में तीसरे दिन भी मची रही चढ़ने उतरने के लिए मारामारी
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। भैयादूज के बाद अब भी ट्रेन व बसों में खासी भीड़ लगी रही। चढ़ने उतरने के लिए बसों व ट्रेनों में मारामारी मची रही जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भैया दूज के बाद महिलाओं का अपने मायके से आना लगातार जारी बना है। तीसरे दिन भी ट्रेनों व बसो में खासी भीड़ देखी गई। ट्रेनों में चढ़ने व उतरने के लिए यात्रियों में मारामारी मची रही। रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले सभी ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ रही।
ऐसा ही कुछ हाल रोडवेज बसों का रहा। पीछे से आने वाली प्रत्येक बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई आ रही थी। जिससे यहां से सवार होने वाले यात्रियों को बस में चढ़ने व उतरने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों की भी भीड़ के चलते चांदी रही। शहर के बहजोई अड्डे, शाहबाद अड्डे व इस्लमानगर अड्डे पर डग्गामार वाहनों से जाने वालों की खासी भीड़ रही। यात्रियों ने इन वाहनो पर जाम जोखिम डालकर सफर किया।