फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गाली गलौच का विरोध करने पर किया पथराव, चार घायल

गाली गलौच का विरोध करने पर किया पथराव, चार घायल

Tue, 13 Nov 2018 01:45 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
गाली गलौच का विरोध करने पर किया पथराव, चार घायल
बहजोई। गालीगलौज कर रहे लोगों का विरोध किया तो कैला देवी क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे मंडल अध्यक्ष सत्यपाल यादव घायल हो गए। परिवार के कई अन्य लोग भी चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आई।
विज्ञापन

घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घायल सत्यपाल यादव का मेडिकल परीक्षण कराया है। घटना सोमवार की देर शाम पुलिस चौकी कैलादेवी के गांव बढेरिया की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बढेरिया निवासी किशोरी के मुताबिक वह शाम को अपने घर पर थे। घर के पास ही एक समारोह चल रहा था। वहीं कुछ लोग समारोह में नशे की हालत में गालीगलौज कर रहे थे। विरोध किया तो घर पर आ धमके और ईंट-पत्थर मारने शुरू कर दिया। तमंचे से फायर कर दिया। इससे उसके भाई सत्यपाल यादव घायल हो गए और देवराज, दुर्गेश, कुंवरपाल व श्रीवती चोटिल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। किशोरी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि फायर करने की बात सामने आ रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed