{"_id":"5bdcb412bdec2269b7316db1","slug":"154119063215-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत के माध्यम से दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत के माध्यम से दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। देशभक्ति गीतों की धुनों पर छात्राओं ने समां बांध दिया। वहीं गीत के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। भक्तिगीतों पर भी अपनी प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं ने दर्शकों का मन-मोहा। मौका था बहजोई स्थित रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का।
शुक्रवार की शाम आठ बजे करीब मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक बरेली प्रेमप्रकाश रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रारंभ में देशभक्ति गीतों की धुनों पर सामूहिक नृत्य कर छात्राओं ने समां बांधा। वहीं पावर एंजिल्स की ओर से महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह व पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद समेत एएसपी पंकज पांडेय, सीओ सुदेश कुमार, डा. केके सरोज व मस्सा सिंह समेत जिले भर के कोतवालसमेत विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, पुलिसकर्मी व पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह मौजूद रहे। संचालन डा. राजीव गुप्ता व समाजसेवी संगीता भार्गव ने किया।