फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टांडा में तहसीलदार के विरुद्ध अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

टांडा में तहसीलदार के विरुद्ध अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Sat, 03 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
टांडा में तहसीलदार के विरुद्ध अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
टांडा (रामपुर)। बार वेलफेयर एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने सांकेतिक हड़ताल की समीक्षा कर विधि विरुद्ध कार्य कराने के साथ ही टांडा तहसीलदार पर बिना पैसे लिए कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से तय किया कि तहसीलदार के स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

टांडा तहसीलदार कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में तहसील अधिवक्ताओं द्वारा 3 दिन पूर्व से चल रही सांकेतिक हड़ताल की समीक्षा की गई। बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं द्वारा की गई समीक्षा बैठक में कहा गया की तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना द्वारा विधि विरुद्ध कार्य किए जा रहे हैं। नियमानुसार कार्य होने पर भी तहसीलदार द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। मांग पूरी न होने पर कार्यों को अकारण टाल दिया जाता है। उनका कहना है कि तहसील कोर्ट में कार्यरत अधीनस्थों को तहसीलदार द्वारा भ्रष्टाचार की खुली छूट दे रखी है। इसके चलते उक्त कर्मी भी पूरी तरह मनमानी पर उतारू है। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार द्वारा दिए गए बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताई जिसमे तहसीलदार ने कहा था की अधिवक्ता उनसे नियम विरुद्ध कार्य करवाना चाहते हैं। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। बैठक में प्रताप सिंह चौहान ,खुर्शीद अहमद, अनिल भारद्वाज ,राजकुमार चौहान, सतपाल सिंह, प्रेम सिंह, मुवस्सर अली , श्योरज सिंह, माजिद अली, फारूक, पृथी सिंह, आलम हुसैन ,अमित, जय प्रकाश सैनी, ,तारिक, हरस्वरूप , राजेश सक्सेना प्रेम सिंह राजेश चौहान, प्रमोद कुमार, प्रभु सिंह, नसीम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed