{"_id":"5bbfab67bdec22504b2a56c4","slug":"153928788410-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरखेड़ा गजा में छप्पर में लगी आग की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरखेड़ा गजा में छप्पर में लगी आग की चपेट में आकर युवक की मौत
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। बरखेड़ा गजा में छप्पर में लगी आग की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इस बीच मौके पर भीड़ रही।
थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा गजा में गुरुवार की शाम वीरपाल पुत्र भूरे के घर के छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ गई और किसी तरह वीरपाल बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया और झुलस गया। कुछ ही देर में वीरपाल (37) ने दम तोड़ दिया। सूचना पर गांव पहुंचे कोतवाल अमित कुमार ने घटना की पूरी जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि परिजनों से जानकारी लेने पर सामने आया कि वीरपाल की पत्नी वीरवती व बच्चे खेत पर गए थे।
वीरपाल बीमारी की हालत में घर में बने छप्पर के नीचे लेटा था। उसकी पत्नी खेत पर जाने से पहले उसे चाय बनाकर देकर गई थी। चूल्हे से किसी तरह चिंगारी उड़कर छप्पर में पहुंच गई और छप्पर में आग लग गई। वीरपाल जब तक खुद को संभाल पाता, तब तक आग ने उसे बुरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। इस बीच बुरी तरह से झुलसने के कारण वीरपाल ने दम तोड़ दिया। कोतवाल के मुताबिक पंचनामा भरकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया गया है।