{"_id":"5bbfa51fbdec2250384c6d0e","slug":"15392862776-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पंचायत स्तरीय हुई दौड़ में छात्र अनोज कुमार अव्वल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय पंचायत स्तरीय हुई दौड़ में छात्र अनोज कुमार अव्वल रहे
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
टांडा। क्षेत्र के गांव धनुपुरा स्थित विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में न्याय पंचायत में के सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों ने शिरकत की।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र स्थित न्याय पंचायत धानूपुरा में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गया। प्राथमिक स्तर के खेलो में प्राथमिक विद्यालय धुनुपुरा ने अपना कब्जा जमाया। सौ मीटर, दो सौ मीटर और चार सौ मीटर की दौड़ में अनोज कुमार ने अपना परचम लहराया।। जूनियर वर्ग की टीम में भी धुनुपुरा विद्यालय के सचिन ने दौड़ में बाजी मारी। ऊंची कूद में सुभान अव्वल रहे। कबड्डी में उच्च प्राथमिक स्कूल फैजुल्ला नगर की टीम ने कब्जा किया। खेल में अव्वल आए छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। खेल का समापन खण्ड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ ने किया। संचालन आसिफ नूरी ने किया।