{"_id":"5bb67200867a55291109e56d","slug":"15386833709-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवाणी सुनाकर संगतों को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवाणी सुनाकर संगतों को किया निहाल
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरुनानक जी का ज्योति जोत पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुवाणी सुनाकर गुरु की संगतों को निहाल किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील कुमार ने दो दिन से चले आ रहे अखंड पाठ साहिब के समापन से कराया। बाहर से आए गुणी, ज्ञानी प्रचारक ने भाग लिया। हजुरी रागी ज्ञानी गुरुजीत सिंह व ज्ञानी अर्जुन सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव जी ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों को बराबर का दर्जा दिया। सूरज किरण मिले, जल का जल होवा राम, ज्योति जोत रली संपूरन थिया राम आदि गुुुरुवाणी सुनाकर गुरु की संगतों को निहाल किया। प्रचारक लाल मुहम्मद शास्त्री ने गुरु नानक देव को मुसलमानों का बहुत बड़ा पीर बताते हुए उनके रास्ते पर चलकर जीवन को सफल बनाने पर जोर दिया। दस बजे गुरु का अटूट लंगर वितरण किया गया जिसमें प्रधान सरदार गोपाल सिंह, सचिव सरदार गुरुबख्श सिंह, मनदीप सिंह, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।