फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पालिकाध्यक्ष व ईओ की रार से विकास कार्य प्रभावित

पालिकाध्यक्ष व ईओ की रार से विकास कार्य प्रभावित

Fri, 05 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष व ईओ की रार से विकास कार्य प्रभावित
नगर पालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की रॉर से विकास कार्य प्रभावित होने लगे है। इसका प्रभाव अब आमजन पर पड़ने लगा है। लेकिन दोनों का घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे।
विज्ञापन

वर्तमान अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण दो माह पूर्व इटावा के मरवाह से स्थानांतरित होकर यहां आई थी। उनके कार्य भार ग्रहण करने के बाद वर्षो से एक ही पटल पर जमे बाबुओं व अन्य लोगों के पटल बदल दिए। जो नगर पालिकाध्यक्ष को नागवार गुजरा। यहीं से नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी में जंग छिड़ गई। हालात सही होने के बजाय बिगड़ते गए। जब कर्मचारियों के वेतन का मामला आया तो अधिशासी अधिकारी ने दो बाबुओं के वेतन पर हस्ताक्षर नहीं किए। जब वह अभिलेख पालिका अध्यक्ष के पास हस्ताक्षर के लिए पहुंचे तो उन्होंने भी हस्ताक्षर नहीं किए, जिससे सभी का वेतन रुक गया।
विज्ञापन

इस बारे में अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी समेत आला अधिकारियों को अवगत कराया। इसी दौरान महिला लिपिक को अधिशासी अधिकारी द्वारा डांटे जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। इस मामले ने भी खासा तूल पकड़ा। अब पालिका अध्यक्ष ने ईओ पर निरंकुशता व गुटबंदी का आरोप लगाते हुए नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव समेत आला अधिकारियों को अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की है। दोनो की रार अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई। उनकी इस रार से शहर के विकास कार्य थम गए है। खुर्जा गेट पुलिया का निर्माण न होने से लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed