{"_id":"5bafd883867a557ff747f12c","slug":"153825086418-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से शुरू होगी धान खरीद, अभी तक क्रय स्थापित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से शुरू होगी धान खरीद, अभी तक क्रय स्थापित नहीं
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। शासन के निर्देश पर एक अक्तूबर से प्रारंभ हो रही धान खरीद के लिए अभी तक क्षेत्र में क्रय केंद्र स्थापित नहीं किए गए हैं। जिसके कारण किसानों में असमंजस की स्थित बनी हुई है। इधर एसडीएम ने भी किसानों ने धान क्रय करने के लिए पंजीकरण कराए जाने की अपील की है।
कांठ तहसील क्षेत्र में हर वर्ष किसानों से धान की खरीद किए जाने के लिए क्रय केंद्रों की स्थापना कई दिन पहले की जाती थी। लेकिन इस बार अभी तक भी क्रय केंद्रों की स्थापना नहीं की गई है। जबकि एक अक्तूबर से धान खरीद कार्य शुरू किए जाने के निर्देश शासन ने अधिकारियों को दिए हैं। शनिवार को जब कांठ मंडी समिति में जाकर देखा गया तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। क्रय केंद्र के नाम से न तो कोई बैनर ही था और न ही कर्मचारी। जिससे शासन का निर्देशों का कोई भी असर दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर एसडीएम कांठ हिमांशु वर्मा ने क्षेत्र के किसानों से अपने धान सरकार को बेचने के लिए पहले पंजीकरण कराए जाने की अपील की है। उनका कहना है कि पंजीकरण के बाद किसानों का सत्यापन भी कराया जाएगा। उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी पंजीकरण कराए जाने का आह्वान किया है। एसडीएम ने बताया कि इस बार पूरी पारदर्शिता के साथ धान की खरीद क्षेत्र में कराई जाएगी।