फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाई जाएगी गांधी जयंती

शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाई जाएगी गांधी जयंती

Fri, 28 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाई जाएगी गांधी जयंती
चंदौसी। कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए जिलाधिकारी ने समीक्षा की। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। पॉलिथीन पर पूर्व पाबंदी लगाने की बात भी कही। कुष्ठ रोगियों व अन्य असहायों को चिन्हित करके उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती दो अक्तूबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने विभागो में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता का माल्यार्पण करें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमिता सिंह ने कहाकि बाबू व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मरीजों को फलों का वितरण किए जाएंगे। स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मलिन बस्तियों में चूने का छिड़काव किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिए कि सफाई के झाडू की व्यवस्था की जाए। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएं।
विज्ञापन

इसी दिन से पॉलिथीन को प्रतिबंधित करना है, कुम्हारों के साथ बैठक करके कुल्हड़ व मिट्टी की मूर्तियों के प्रचलन को बढ़ावा दिया जाए। डीपीआरओ से कहा गया कि ग्रामो में लाउडस्पीकर द्वारा देश भक्ति गीत बजाए जाएं। गांवों में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 29 सितंबर को हर एक ग्राम व ग्राम पचायत में एक समीक्षा बैठक की जाए, जिसमें प्रधान, सचिव, लेखपाल, सफाई कर्मचारी, अध्यापक, एएनएम, आशा, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि शामिल रहें जिसमें गांधी जयंती को धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तय की जाए। पौधरोपण कराया जाना चाहिए। विकास खंड बहजोई में मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed