फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भाकियू ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया, एसडीएम को ज्ञापन

भाकियू ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया, एसडीएम को ज्ञापन

Fri, 21 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया, एसडीएम को ज्ञापन
मिलक। भारतीय किसान यूनियन ने सात सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। नगर में हाईवे पर स्थित मंडी समिति के गेट के सामने भारतीय किसान यूनियन ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर गरजी। मंडल प्रवक्ता आदेश शंखधार के नेतृत्व में तमाम किसान यहां पर पहुंचे और तंबू लगाकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार और प्रशासन को किसानों की समस्याओं की अनदेखी पर कोसा। उन्होंने अपनी मांगों को पूरा करने के समर्थन में नारेबाजी की। धरना स्थल पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। भाकियू ने उनके नाम संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंडी समिति के सामने से पटवाई रोड को मिलाने वाली रेलवे क्रासिंग रोड सही कराने, सड़क को गड्ढा मुक्त कराने, पिपलाशिवनगर गांव में तालाब में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की सुरक्षा करने, तालाब का कब्जा मुक्त कराने, करींगा में शौचालयों को जारी धनराशि का उपभोग कराने तथा गरीबों को आवास दिलाने, नगर पालिका के मेन रास्तों पर अतिक्रमण मुक्त कराने, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी लोहा कार्यालय की दुर्दशा सही कराने, कूड़ेदान खरीदने की जांच कराने आदि कई मांगे शामिल हैं। धरने में भानु प्रताप गंगवार, पूरन लाल गंगवार, वीरेश शर्मा, इंतजार हुसैन, दयाराम आय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed