{"_id":"5b9d63ce867a5501370ef693","slug":"153704134114-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने तहसील में पंचायत कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इसी के साथ किसानों ने प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम और सीओ को सौंपा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान एकत्र होकर तहसील पहुंचे। यहां सभागार में हुई छमाही पंचायत के दौरान भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने किसानों की मांगों और समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने इस मौके पर साफ तौर से चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो भाकियू कांठ में चक्का जाम कर देगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रदशन की होगी। पंचायत के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्याज सहित समस्त गन्ना भुगतान दिलाए जाने, मुरादाबाद से छजलैट, कांठ, हरिद्वार मार्ग पर गहरे गढ्ढों को बंद कराए जाने आदि मांगों और समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कांठ हिमांशु वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी गजराज सिंह को सौंपा।
इस अवसर पर भाकियू जिला मंत्री नवनीत कुमार विश्नोई, जिला संगठन मंत्री सुशील चौधरी, तहसील अध्यक्ष हरदीप सिंह, प्रभारी जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू, तहसील महासचिव डॉ. सुशील कुुमार यादव, मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी, कुलवीर सिंह, धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।