{"_id":"5b9d62c1867a55013d11a47a","slug":"15370410722-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कांठ में स्थानीय स्तर पर हल होंगी विद्युत समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कांठ में स्थानीय स्तर पर हल होंगी विद्युत समस्याएं
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। भाकियू के अथक प्रयासों और चेतावनी के बाद अब तहसील मुख्यालय पर सोमवार को विधिवत ढंग से एसडीओ विद्युत का कार्यालय खोला जाएगा। जिससे बिजली उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल है।
बता दें कि कांठ में तहसील की स्थापना हुए अठ्ठारह वर्ष हो गए हैं। लेकिन आज तक तहसील मुख्यालय पर एसडीओ विद्युत कार्यालय स्थापित नहीं हो पाया है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को विद्युत समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर दौड़ना पड़ता है। इधर पिछले काफी समय से उपभोक्ता एसडीओ कार्यालय की स्थापना को मांग करते आ रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन ने पिछले दिनों इसके लिए प्रयास करते हुए मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद मंडलायुक्त मुरादाबाद अनिल राजकुमार, जिलाधिकारी राकेश कुुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह आदि वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्युत अधिकारियों को कांठ में एसडीओ कार्यालय स्थापित किए जाने के निर्देश दिए थे। जिस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कांठ के छात्रावास में एसडीओ कार्यालय के लिए एक कमरा अलर्ट कराया गया था। अब सोमवार को इस कमरे में विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद एसडीओ कार्यालय शुरू कर दिया जाएगा।