{"_id":"5b92d778867a55019a1f7c56","slug":"153635005720-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में मेधावियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में मेधावियों को मिला सम्मान
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षा को ही जीवन का मूलमंत्र बताते हुए छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।
नगर स्थित साहू ब्रजरतन अग्रवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार को भारत विकास परिषद शाखा कांठ के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने विवेक कुमार, निशांत विश्नोई, सुरभि, सौरभ कुमार, प्रिंस कुमार, मीनाक्षी आदि मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र और पुस्तकें भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ शिक्षण कार्य के लिए कालेज के अध्यापक फूलसिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाविप शाखाध्यक्ष अशोक कुमार विश्नोई, अभय विश्नोई, धर्मपाल सिंह विश्नोई, सेवा निवृत डिप्टी एसपी महेंद्र सिंह, डा. ओमराज सिंह आदि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए परिषद के पांच मूल मंत्रों के बारे में विस्तार से बताया। कालेज प्रधानाचार्य रामकुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विनीत चौहान, सुभाषचंद्र विश्नोई, सुबोध चौधरी, सचिन कुमार बंटी, अखिलेश चौहान प्रमोद विश्नोई, महेशचंद्र गुप्ता आदि भाविप पदाधिकारी मौजूद रहे। शनिवार को गुरु वंदन और छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन आदर्श बिहारी कन्या इंटर कालेज कांठ में किया जाएगा।