फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अपनी ही सरकार के अफसरों के खिलाफ गुन्नौर विधायक ने खोला मोर्चा

अपनी ही सरकार के अफसरों के खिलाफ गुन्नौर विधायक ने खोला मोर्चा

Fri, 07 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
अपनी ही सरकार के अफसरों के खिलाफ गुन्नौर विधायक ने खोला मोर्चा
बहजोई। अपनी ही सरकार के अफसरों के खिलाफ गुन्नौर विधायक ने मोर्चा खोला है। जिले के अधिकतर अधिकारी व कर्मचारियों को अनियमितता में लिप्त बताते हुए सुधार के लिए डीएम से मिलकर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। सुधार न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर साढ़े बारह बजे करीब गुन्नौर के भाजपा विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से अनियमितता में लिप्त हैं। विकास के कार्यों में जमकर कमीशनखोरी की जा रही है। जनता अपने अधिकारों व योजनाओं के लाभ को भटक रही है। विधायक का कहना था कि यदि 15 दिनों के अंदर जिले में इस अनियमितता पूर्ण व्यवस्था का सुधार नहीं हुआ तो वह कार्यकर्ताओं संग कलक्ट्रेट पर धरने पर बैठेंगे। इसके बाद गुन्नौर विधायक कलक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों को बताया कि हालात न सुधरे तो धरना दिया जाएगा। हालांकि इस बारे में जानकारी के लिए डीएम को कई बार फोन मिलाया गया लेकिन उनका फोन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed