{"_id":"5b917c45867a557f220f883d","slug":"15362611758-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से युवती की मौत
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में बिटौरे से उपले निकालने गई युवती को सांप ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। जिससे उसके घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गुन्नौर थाना क्षेत्र के रिवाड़ा गांव निवासी शब्बीर की 19 वर्षीय बेटी भूरी बुधवार को उपले निकालने के लिए बिटौरे में गई थी। वहां किसी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। भूरी चिल्लाती हुई घर की ओर दौड़ी। काटने पर वह चिल्लाती हुई घर की तरफ दौड़ी। जुनावई में उपचार कराया गया। यहां से वह अलीगढ़ इलाज को जा रहे थे। उसी दौरान भूरी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कुछ लोगों ने बताया कि जल्द ही उसका निकाह होने वाला था। कई रस्में हो भी चुकी थीं।
विज्ञापन