{"_id":"5b82f2c542c792463a2e548f","slug":"153530847516-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में धूमधाम से मनाया गया रक्षा बंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में धूमधाम से मनाया गया रक्षा बंधन
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार टांडा समेत क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया।
भोर से ही भाई बहनों के घर जाने के लिए निकल पड़े। सुबह लोगों ने स्नान आदि के बाद तैयार होकर बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई। राखी बांधने से पहले बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। नगर में शनिवार से ही मिठाई की दुकानें मुख्य मार्ग पर ही सज गईं थीं। बहनों ने मिठाई और राखी की दुकान पर जमकर खरीदारी की। सुबह बहनें अपने पतियों के साथ बाइक से भाई के घर गईं। कहीं-कहीं भाइयों ने बारिश के बीच बहनों के घर जाकर राखी बंधवाया। पूरे दिन रक्षा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों में भी रक्षाबंधन का उल्लास देखने को मिला। दोपहर बारिश रुकने के बाद नगर का आसमान रंग बिरंगी पतंगों से भर गया।