{"_id":"5b7dbafb42c792463e41b908","slug":"153496651313-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। रजपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की आठ बाइकों समेत एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
मंगलवार की अपराह्न सवा चार बजे करीब थाना रजपुरा के कोतवाल प्रवीन सोलंकी ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान डीएसएम शुगर मिल के सामने अलग-अलग बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। जानकारी लेने पर सामने आया कि दोनों व्यक्तियों चरनसिंह निवासी गांव फैजपुर व दिनेश उर्फ भाऊ निवासी गांव रजावली थाना रजपुरा के पास से दो चोरी की बाइक व एक तमंचा देशी 315 बोर व दो कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए दोनो आरोपियों की निशानदेही पर दिनेश के घर से छह अन्य चोरी की बाइक बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियाें ने बताया कि चोरी की गई बाइकों में एक बाइक दिल्ली के भजनपुरा व एक हापुड़ से चोरी की गई है। शेष छह बाइक अन्य स्थानों से चोरी की र्गईं हैं। जिन बाइकों के कागज होते हैं, उन्हे कागज समेत बेच देते हैं तथा जिन बाइकों के कागज नहीं होते हैं, उनके फर्जी कागजात तैयार कर बेचते हैं। इन बाइकों को बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश की जा रही थी। बुधवार को बहजोई में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि आरोपियों का चोरी व आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चालान किया गया है। आपराधिक इतिहास के तहत चरन सिंह के खिलाफ दिल्ली के कल्याणपुर में चोरी व बरामदगी की धाराओं में मामला दर्ज है।