{"_id":"5b7db9db42c792466f4a1263","slug":"153496622515-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, रेफर
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस व पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसा बुधवार की दोपहर साढ़े बारह बजे करीब का है।
मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बमनेटा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर जबरदस्त थी। बाइक पर सवार थाना क्षेत्र के गांव खेतापुर निवासी देवप्रकाश पुत्र जयपाल, होरीलाल पुत्र मीलाल व अदल पुत्र जयपाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस व पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने देवप्रकाश व होरीलाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।