फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिर्जापुर में 15 दिन से फुंके पड़े हैं छह ट्रांसफार्मर

मिर्जापुर में 15 दिन से फुंके पड़े हैं छह ट्रांसफार्मर

Sat, 18 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर में 15 दिन से फुंके पड़े हैं छह ट्रांसफार्मर
बहजोई। मिर्जापुर में छह ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब सवा सौ घरों की बिजली ठप है। एक-दो दिन तो उपभोक्ताओं ने इन्वर्टर से काम चलाया। बाद में इन्वर्टर भी ठप हो गए। इससे बिजली के उपकरण शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन


विकासखंड बहजोई के गांव मिर्जापुर में पिछले करीब 15 दिन से छह विद्युत ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। इससे गांव के करीब सवा सौ घरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। उपभोक्ताओं में शमशाद अली का कहना है कि विद्युतकर्मियों की ढिलाई के चलते फुंके हुए ट्रांसफार्मर अभी तक बदले नहीं गए हैं। करीब 15 दिन बीतने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। गर्मी के मौसम में बिना बिजली के बुरा हाल है। विद्युत उपकरण भी धूल फांक रहे हैं। वहीं विद्युत उपखंड अधिकारी द्वितीय पंकज कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में हैं। कंपनी के ट्रांसफार्मर हैं। शनिवार को ट्रांसफार्मर बदलवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed