{"_id":"5b6c989c4f1c1bb24b8b7c7a","slug":"15338436053-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे परिवार से बातचीत करने पहुंचे एसडीएम व सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठे परिवार से बातचीत करने पहुंचे एसडीएम व सीओ
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। थाना रजपुरा के गांव मुबारकपुर निवासी रामकिशोर पुत्र डंबर बेटे शिवाजी यादव की बरामदगी को लेकर अपनी मां कस्तूरी व पत्नी उर्मिला के साथ नौवें दिन भी कलक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठा।
गुरुवार को परिवार संग अनशन पर बैठे पीड़ित पिता का कहना था कि दो वर्ष पहले उसका बेटा स्कूल से अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी, लेकिन उसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। अब करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक बेटे की बरामदगी नहीं हो सकी है। बेटा जब तक नहीं मिल जाता, तब वह परिवार के साथ अनशन पर रहेगा। दोपहर एक बजे करीब उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित व पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी गमलेश्वर विल्टोरिया ने अनशन स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की।