फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गन्ना समिति के सुपरवाइजर की संदिग् ध हालात में मौत

गन्ना समिति के सुपरवाइजर की संदिग् ध हालात में मौत

Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गन्ना समिति के सुपरवाइजर की संदिग्
ध हालात में मौत
पाकबड़ा(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

गन्ना समिति के सुपरवाइजर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार को कमरे के अंदर उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने शव कब्जे में लिया।

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के बुध बाजार मोहल्ले निवासी श्यामलाल सैनी के घर में मेरठ के जागृति विहार निवासी सतवीर सिंह (55) किराये पर रहते थे। वह गन्ना समिति मुरादाबाद में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। बुधवार शाम तक सतवीर सिंह ने अपने कमरे दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर मकान मालिक श्याम लाल सैनी ने उनका दरवाजा खुलवाने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुला। कुछ अनहोनी की आशंका में उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। सूचना पर थाना प्रभारी गजेंद्र त्यागी फोर्स को लेकर मौके पर आ गए। उन्होंने मकान मालिक से दरवाजा तोड़ने को कहा। दरवाजा तोड़ा तो पता चला की सतवीर सिंह अंदर अपनी चारपाई पर मृत पड़े थे। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद सीओ हाईवे फोरेंसिक टीम को लेकर आ गए और पूरे कमरे की जांच कराई। पुलिस ने सतवीर सिंह के परिवार को सूचना दे दी। सतवीर सिंह की पत्नी अनीता देवी ने बताया की वह बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया की सतवीर सिंह पहले स्याना में तैनात थे। एक माह पहले ही तबादला होकर यहां पर आये थे। वह गन्ना समिति में बागड़पुर क्षेत्र पर तैनात थे और गन्ना सर्वे करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed