फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पंचायत में उठाए किसानों के मुद्दे, आंदोलन की रणनीति बनाई

पंचायत में उठाए किसानों के मुद्दे, आंदोलन की रणनीति बनाई

Thu, 09 Aug 2018 01:34 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
पंचायत में उठाए किसानों के मुद्दे, आंदोलन की रणनीति बनाई
चंदौसी। किसान संघर्ष समिति अराजनीतिक की पंचायत गांव भीकमपुर में आयोजित की गई। इसमें किसानों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए मुद्दे उठाए। समस्याओं के शीघ्र निस्तारण न होने पर 16 अगस्त से तहसील गेट पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित पंचायत की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महासचिव मंगल सिंह सैनी ने कहा कि किसानों की समस्या की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। चारों ओर भ्रष्टाचार फैला है। अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन किसानों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। समस्याओं का समाधान न होने के कारण किसानों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव स्वच्छता के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों के कंपोस्ट खाद के गड्डों को हटाया जा रहा है। किसान परेशान हैं। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण शर्मा ने कहा कि किसान परेशान है, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय नए-नए कर लगाकर किसानों को परेशान करने पर तुली है। वीर सिंह यादव ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान संघर्ष समिति के बैनर तले तहसील भर के किसान 16 अगस्त को तहसील गेट पर धरना देंगे। पंचायत में हाकिम सिंह यादव, कल्याण सिंह, दंगल सिंह यादव, ओमकार, रामकुंवर, ओमप्रकाश यादव, लाल सिंह यादव, कृष्णपाल तोमर, सोमपाल सिंह, भोलेसिंह, विजय भारती, सोमपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed