{"_id":"5b6b4cd94f1c1b9e3e8b6033","slug":"153375867410-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने फंदे पर लटककर दी जान
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। बनियाखेड़ा ब्लाक के एक गांव में बीए अंतिम वर्ष के एक छात्र ने प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह लोगों ने फंदे पर शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक आत्महत्या करने के कारणों की कोई वजह सामने नहीं आई है।
क्षेत्र के सरथल गांव निवासी आकाश कुमार (22) पुत्र कृष्ण पाल आईएफटीएम मुरादाबाद में बीए फाइनल में पढ़ रहा था। बताते हैं कि कुछ दिनों ने वह काफी परेशान रहने लगा था। कालेज भी जाना छोड़ दिया था। हालांकि परिजनों ने किसी भी तरह के गृह क्लेश से इनकार किया है। बताते हैं कि मंगलवार की रात दस बजे वह खाना खाकर घर से निकला। उसके बाद देर तक नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने निकले। रात को उसका कोई पता नहीं चला। सुबह करीब साढ़े छह बजे कुछ महिला शौच के लिए खेतों पर गई तो घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर ही योगेंद्र सिंह के खेत में आम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर उसका शव लटकता दिखाई दिया। उन लोगों ने घर वालों को सूचना दी। इस पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बिलारी कोतवाली पुलिस पहुंची। शव को नीचे उतारा गया। परिजन उसकी मौत की वजह नहीं बता सके। परिजनों का कहना है युवक बीते कुछ दिनों से परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।