फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दसवें दिन भूख हड़ताल में बदला बेमियादी धरना

दसवें दिन भूख हड़ताल में बदला बेमियादी धरना

Thu, 09 Aug 2018 01:34 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
दसवें दिन भूख हड़ताल में बदला बेमियादी धरना
धनारी। थाना धनारी गेट पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन (अअ) का बेमियादी धरना दसवें दिन भूख हड़ताल में बदल गया है। बुधवार से छह कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने अभी तक किसानों की कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक असली) के कार्यकर्ता पिछले दस दिनों से लगातार दस सूत्रीय मांगों को लेकर धनारी थाना गेट पर बेमियादी धरने पर हैं, लेकिन जब जिला प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी तो आज जिला प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव, किशन लाल, बाबा कल्यान दास, पाती राम, दलपति सिंह, राम सिंह कुशवाहा आदि भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अभी प्रशासन ने किसानों की नहीं सुनी तो रोड जाम किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। एसडीएम गुन्नौर बार बार धरना समाप्त करने का प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन किसानों की समस्या को पूरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। प्रशासन के रवैये से किसान नाखुश है। धरना स्थल पर सुरेश आर्य, रामजीत सिंह, वीरेश सिंह, रमेश, ओंकार सिंह, मोरध्वज यादव, सोमपाल, परम सिंह, वीरन सिंह, रमेश, दयाराम यादव, अशोक कुशवाह, किशन लाल यादव, हरपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed