फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कांबड़ियों ने निकाली शिव की बारात, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

कांबड़ियों ने निकाली शिव की बारात, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

Thu, 09 Aug 2018 01:30 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
कांबड़ियों ने निकाली शिव की बारात, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
चंदौसी। कांवड़ सेवा समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर में भगवान भोलेनाथ की बारात जुलूस के रुप में धूमधाम से निकाली गई। बारात में शामिल झांकियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात में पुलिस व प्रशासन निगाह बनाए रहे।
विज्ञापन

बुधवार को नगर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई शिव बारात में डीजे पर निकल रही भक्तिगीतों की धुनों पर कांवड़ियां कांवड़ लेकर झूमते गाते चल रहे थे। इनके पीछे भगवान शिव का द्वादश ज्योर्तिलिंग, भगवान श्रीकृष्ण, भगवान सोमनाथ की झांकी दर्शकों का मन मोह रही थी। बरेली के कलाकारों ने भोलेनाथ के तांडव नृत्य, सासनी के कलाकारों की ओर से लवकुश नाटिका, काली अखाड़ा, वृंदावन के कलाकारों द्वारा भोले की भजन संध्या तथा भगवान सोमनाथ की 108 दीपों हुई महाआरती से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। श्रद्घालु जय भोल, बम बम भोले आदि के नारे लगा रहे थे। बारात में उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित तथा सीओ गमलेश्वर विक्टोरिया पुलिस बल के साथ निगाह बनाए हुए रहे। समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार समेत कमल कुमार, गोविंद राम, हीरालाल, शिवओम, अखिलेेश खिलाड़ी, गिरिराज किशोर, निकुंज शर्मा, नवल किशोर, अजय कुमार, कन्हैया वार्ष्णेय, जयगोपाल वार्ष्णेय, गोविंद राम व पवन कुमार आदि व्यवस्था बनाए रहे।
विज्ञापन

नरौली में कांवड़ियों की यात्रा निकाली गई। देर रात कांवड़ जत्थों का पहुंचने का क्रम लगातार जारी रहा। कांवड़ सेवा समिति नरौली के अध्यक्ष चमन सैनी ने बताया कि सभी कांवडिया सुबह को जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed