{"_id":"5b66082f4f1c1bab7d8b6792","slug":"153341341613-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की सेवा में जुटी युवा वाहिनी, शिविर प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की सेवा में जुटी युवा वाहिनी, शिविर प्रारंभ
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। उत्तराखंड की देवनगरी हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगा जल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और सत्कार के लिए हिंदू युवा वाहिनी के द्वारा शनिवार से कांठ स्थित गांधी आश्रम परिसर में हिंयुवा के द्वारा सेवा शिविर का शुभारंभ विधिविधान से किया गया है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटे श्रद्घालुओं ने शिविर शुभारंभ पर आयोजित यज्ञ में आहुतियां देकर सुख-शांति का प्रार्थना की। अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी पिछड़ वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुमित चौधरी ने दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से शिविर स्थल शिवभक्ति में सराबोर हो गया। इसके बाद शिविर में उपस्थित कांवड़ियों को जलपान आदि कराते हुए युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने पुण्य कमाया। यहां पर हिंयुवा के जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय गोरक्षा मंच के प्रिंस पंडित, तहसील प्रभारी चौ. मोनू विश्नोई, नगर प्रभारी हर्ष विश्नोई, राहुल कुमार, अनुज विश्नोई, कमल कुमार, शिवम उर्फ गोलू, जीतू वर्मा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।