फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कुढ़ फतेहगढ के ट्रैक्टर चालक की ट्राली के नीचे दबकर मौत

कुढ़ फतेहगढ के ट्रैक्टर चालक की ट्राली के नीचे दबकर मौत

Sun, 05 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
कुढ़ फतेहगढ के ट्रैक्टर चालक की ट्राली के नीचे दबकर मौत
चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ के ट्रैक्टर चालक की गजरौला में ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई। इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। परिजन तत्काल गजरौला के लिए रवाना हो गए। देर शाम तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम खनूपुरा निवासी उदयवीर (35) पुत्र झंडू किराये पर ट्रैक्टर चलाता है। शुक्रवार को स्योंडारा की आढ़त से गेहूं लादकर गजरौला एफसीआई गोदाम गया था। रात को गोदाम बंद होने के कारण गेट के बाहर ही ट्राली खड़ी करके उसके नीचे सो गया। शनिवार की सुबह जब गोदाम कर्मियों ने ट्रैक्टर को अंदर लाने को कहा तो कमालपुर गांव निवासी हेल्पर बाबू ने ट्रॉली के नीचे सो रहे उदयवीर को बिना देखे ट्रैक्टर स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। उदयवीर ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हेल्पर ने ही उदयवीर की मौत की सूचना परिजनों को दी तो यहां कोहराम मच गया। शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। देर शाम शव घर पहुंचा। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed