{"_id":"5b62139f4f1c1be94b8b7f35","slug":"15331542012-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधरेगी उमरीकलां की प्रकाश व पेयजलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधरेगी उमरीकलां की प्रकाश व पेयजलापूर्ति
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कांठ। उमरीकलां नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बिजली और पानी के साथ पथ प्रकाश व्यवस्था को और मजबूत किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा नगर की साफ-सफाई के लिए कई सुझाव रखे गए।
बुधवार को नगर पंचायत उमरी कलां बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष अमीरजहां की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर की बिजली और पेयजल व्यवस्था को और मजबूत किए जाने के प्रस्ताव रखा गया। ईदउलजुहा के मौके पर नगरवासियों को भरपूर पानी दिए जाने की योजना बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसी के साथ नगर की साफ सफाई को ले सभासदों ने कई सुझाव सामने रखे। पौधरोपण के लिए भी योजना तैयार की गई। इसके लिए भूमि का चयन भी किया गया। सभासदों के द्वारा नगर में कई जरूरी विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया। इस बैठक में कई अन्य विकास कार्यों के लिए भी प्रस्ताव पारित किए गए। इस बैठक का संचालन प्रभारी अधिशासी अधिकारी नजम अहमद ने किया। इस अवसर पर लिपिक सुरेंद्रसिंह, परमसिंह तथा अफजाल अहमद, शकील, यामीन, शमीमा खातून आदि सभासद मौजूद रहे।