{"_id":"5b6211214f1c1b54638b5e52","slug":"15331535634-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास पर रोड किनारे फिर होने लगा है अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास पर रोड किनारे फिर होने लगा है अतिक्रमण
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। नगर पालिका परिषद व पुलिस शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वहीं मुरादाबाद बाई पास पर लोगों ने रोड किनारे फिर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। दो वर्ष पूर्व दो छात्राओं की मौत के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया था।
शहर में लगातार अतिक्रमण हो रहा है। यहां तक कि मुख्य बाजारों में भी अतिक्रमण के कारण निकलना दूभर हो रहा है। दो छोटे वाहन भी आमने सामने से आ जाएं तो जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। नगर पालिका परिषद कई बार अतिक्रमण का निशान लगा चुकी है, लेकिन कई सालों से अतिक्रमण हटाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी है। प्रशासन की लापरवाही कहे अथवा लोगों की मनमानी बाई पास रोड पर सड़क किनारे अतिक्रमण शुरू कर दिया है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना होता है। पहले भी रोड किनारे लोगों ने बाईपास पर अतिक्रमण कर रखा था। लेकिन दो वर्ष पूर्व सेक्रेड हार्ट की दो छात्राओं की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई थी। उत्तेजित भीड़ ने ट्रक को फूंकने की कोशिश की थी। पुलिस बमुश्किल हालात काबू में कर पाई थी। इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आया और बाई पास पर सड़क किनारे अतिक्रमण को हटवा दिया गया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन धीरे धीरे लोगों ने सब भुला दिया और वहां एक बार फिर से रोड किनारे अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। अभी पुलिस प्रशासन इस पर गौर नहीं कर रहा है, लेकिन यही लापरवाही उन्हें महंगी पड़ सकती है। लापरवाही के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।