फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शहर में अतिक्रमण के कारण लग रहा है जाम, शहरवासी परेशान

शहर में अतिक्रमण के कारण लग रहा है जाम, शहरवासी परेशान

Tue, 17 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण के कारण लग रहा है जाम, शहरवासी परेशान
चंदौसी। शहर में अतिक्रमण के कारण जाम लग रहा है। दुकानदारों ने बाजारों में दुकान के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। जाम के कारण लोग परेशान है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर से लापरवाह बना हुआ है, जिससे आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से लोगों को रोजाना दो चार होना पड़ता है। इस कारण लोगों को खासी परेेशानी होती है। शहर में जाम लगने का मुख्य कारण है बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान बाहर रखना है, जिसे सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हो जाता है। रास्ता संकरा होने के कारण जाम लगता है। यही नहीं दुकानदारों ने नगरपालिका की नालियों पर अतिक्रमण कर रखा है, जिस कारण नालियों की साफ सफाई में खासी परेशानी आती है। शहर के बाजारों में दोपहिया वाहन से तो निकलना दूर की बात है, पैदल निकलना दूभर है। दूसरा मुख्य कारण पुलिस की मिलीभगत से नो एंट्री के समय भारी वाहनों का शहर में आना है। जाम शहर की मुख्य समस्याओं में से एक है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन लापरवाह है। प्रशासन केवल कोतवाली में बैठक कर चर्चा कर लेता है, जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए रणनीति भी तैयार की जाती है, लेकिन बैठक खत्म होते ही प्रशासन सब कुछ भूल जाता है।
विज्ञापन


-आम जनता को शहर में जाम से निजात दिलाने के ठोस उपाय किए जाएंगे। शीघ्र ही व्यापारियों व नगर पालिका की बैठक बुलाकर ठोस रणनीति तय की जाएगी और उस पर अमल भी किया जाएगा। - महेश प्रसाद दीक्षित उपजिलाधिकारी चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed