{"_id":"5b4cf3894f1c1b4b748b5462","slug":"15317697347-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन के बाद मिलती है चार घंटे की बिजली, किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन के बाद मिलती है चार घंटे की बिजली, किसानों का प्रदर्शन
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने दारनी बिजली घर पर पहुंचकर अवर अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चार-चार दिन की कटौती के बाद ग्रामीणों को चार घंटे की बिजली मिलती है। उसमें भी कई बार ट्रिपिंग होती है। किसानों धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय धान की रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है। विद्युत आपूर्ति न मिलने से किसानों के निजी नलकूप बंद पड़े हैं। सरकारी नलकूप भी नहीं चल रहे हैं, जिससे धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। गन्ना, बाजरा आदि की फसलें भी सिंचाई न हो पाने के कारण सूख रही हैं। एक तरफ तो किसान बरसात नहीं होने की मार झेल रहे हैं। वहीं, रही सही कसर विद्युत विभाग बिजली न देकर पूरी कर रहा है। किसानों को खरीफ की फसल बुवाई में देरी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने का देहात क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश है, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस आदेश की खिल्ली उड़ाने में लगे हैं। कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के दारनी, बेरनी, स्योंडारा बिजली घर पर तैनात विद्युत कर्मी मनमानी कर रहे हैं। रीठ, मुमरेजपुर, डारनी, मुड़िया खेड़ा, बलकरनपुर, खबरिया, हुलासनगर आदि गांवों के किसानों ने सोमवार को दारनी बिजली घर पर पहुंचकर अवर अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने अवर अभियंता पर आरोप लगाया कि दारनी बिजली घर से चार-चार दिन की कटौती की जा रही है, चार दिन के बाद भी चार से छह घंटे ही बिजली देकर फिर कटौती शुरू हो जाती है। इसमें भी बार-बार ट्रिपिंग होती रहती है। प्रदर्शन करने के दौरान बिजली घर पर पहुंचे अवर अभियंता का घेराव कर ग्रामीणों ने हंगामा किया। प्रतिदिन विद्युत आपूर्ति देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में ठाकुर सुमित कुमार, रिंकू चौहान, पुनीत शर्मा, रामबाबू रामनरेश, वीरपाल, जागन सिंह, प्रवीण कुमार, महिपाल, विद्याराम, रामविलास, रामप्रकाश, रामगुलाम, देवपाल तथा पंकज दिवाकर आदि किसान रहे।
-----
- दारनी बिजली घर पर तीन फीडर हैं। रीठ फीडर पर 22 गांव जुड़े हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर पांच केवीए का है। इस लाइन पर लोड ज्यादा है। इसलिए आधे आधे गांवों की लाइन को काट कर दो-दो दिन आपूर्ति की जा रही है। 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के लिए अस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। उसके आते ही सभी गावों में प्रतिदिन विद्युत आपूर्ति की जाएगी। रामप्रसाद अवर अभियंता, दारनी बिजलीघर
विज्ञापन
-----------------------------------------------
फोटो-