{"_id":"5b4cee124f1c1b46748b53c5","slug":"153176833511-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में भाकियू ने फिर फूंका डीएम का हाईवे पर पुतला,प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में भाकियू ने फिर फूंका डीएम का हाईवे पर पुतला,प्रदर्शन
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
मिलक। भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) ने किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में हाईवे पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के मंडल महासचिव आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसान लोहा में एकत्र हुए। जहां पर किसानों के खिलाफ रामपुर में दर्ज कराए गए मुकदमे के विरोध में आक्रोश जताया। आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ता लोहा गांव के पास हाईवे पर पहुंचे।जहां पर उन्होंने किसानों पर दर्ज मुकदमे की वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और यहां पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन किया। इससे पहले भाकियू की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि किसान हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसको प्रशासन दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्न दाता है,लेकिन उसकी कोई नहीं सुन रहा। उन्होंने किसानों पर दर्ज मुकदमे को वापसी की मांग दोहराई। विरोध एवं पुतला फूंकने वालों में भाकियू के ब्लाकाध्यक्ष मुजीब कमाल, वीरेश शर्मा,राशिद, कमोद शर्मा,शाहवेज खान,चोखेलाल,जमाल राणा, राहिल खान, कल्लू पाली, विद्याराम मोर्य, वीरेंद्र गंगवार, विपिन, संजू गंगवार, जीशान, अंकित, यासीन, दीपू रहे।