{"_id":"5b4cecd94f1c1b4b748b540a","slug":"15317680223-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने चलाया पॉलिथीन के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने चलाया पॉलिथीन के खिलाफ अभियान
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
टांडा। पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। शासन ने भी इसके बाबत आदेश जारी कर दिया है। सोमवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार राणा ने कर्मचारियों के साथ नगर पालिका चौराहा, नवाब का चौराहा तथा सदर बाजार में अभियान चलाकर दुकानदारों को आगाह किया। साथ ही पॉलिथीन में सामान बेचने और इस्तेमाल करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
अधिशासी अधिकारी ने कहा कि 15 जुलाई से पॉलिथीन का उपयोग करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लग गया है। अब दुकानदार प्लास्टिक की थैली का प्रयोग करते हुए या बेचते हुए पाए गए तो जुर्माना वसूला तथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष महनाज जहाँ ने भी दुकानदारों से अपील की कि वे प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करें और समाज को पॉलिथीन मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें। इसी के साथ बाजार में आए ग्राहकों को जागरूक करते हुए बताया कि अब वह कपड़े के झोले या कागज के थैले का इस्तेमाल करें। ज्ञात हो कि पर्यावरण को दूषित करने में अहम भूमिका निभाने वाले प्लास्टिक की थैलियों का चलन इस समय जोरों पर है। प्लास्टिक की थैलियां जहां पर्यावरण को प्रदूषित करती हैं, वहीं नालियों को भी जाम करने में भूमिका निभाती हैं और वर्तमान समय में प्लास्टिक की थैलियां खाकर पालतू पशु भी बीमार हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग पर पूर्णतया पाबंदी लगा दी है। अभियान में प्रमुख रूप से मक़सूद लाला, प्रधान लिपिक ज्ञान बाबू, राजकुमार शुक्ला, अनिल कुमार गुप्ता, धनीराम, जेई दीपक शाह, समेत समस्त पालिका स्टाफ आदि शामिल रहे।