{"_id":"5b4a598d4f1c1b3b5a8b4bd3","slug":"15315992437-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के निरीक्षण में बंद मिले परिषदीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के निरीक्षण में बंद मिले परिषदीय विद्यालय
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। बीएसए को निरीक्षण के दौरान कई विद्यालय बंद मिले। कई विद्यालयों में अध्यापक अनुपस्थित थे। इसके अलावा कई विद्यालयों के अध्यापक देरी से पहुंचे। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रधानाध्यापक व अध्यापक का एक दिन का वेतन काटने व नोटिस जारी करने की बात कही है।
शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के विकासखंड बनियाखेड़ा के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि सुबह 08.20 बजे प्राथमिक विद्यालय कोकावास का निरीक्षण किया गया तो विद्यालय बंद मिला। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय पैगा रफातपुर व प्राथमिक विद्यालय रतनपुर खुर्द भी बंद मिले। प्राथमिक विद्यालय बेरनी में हेड मास्टर व सहायक अध्यापक नहीं थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरनी में बच्चों की उपस्थिति कम मिली और बच्चों की शैक्षणिक योग्यता भी खराब मिली। प्राथमिक विद्यालय राजथल में प्रधानाध्यापक लेट आए और दूसरे अध्यापक अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय राजथल में भी अध्यापक देरी से आए। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए कहा कि संबंधित सभी प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों का एक दिन का वेतन काटा गया है। साथ ही इससे साफ होता है कि खंड शिक्षा अधिकारी समेत ब्लाक समन्वयक और न्याय पंचायत समन्वयक ठीक तरह से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। बनियाखेड़ा ब्लाक क्षेत्र में शिक्षा की ऐसी अव्यवस्था के चलते बीईओ, ब्लाक समन्वयक व न्याय पंचायत समन्वयकों समेत बंद मिले विद्यालयों के अध्यापकों व अनुपस्थित अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।