{"_id":"5b490a024f1c1b36748b4800","slug":"153151334412-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाधिकृत रूप से तालाब पाटने का कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाधिकृत रूप से तालाब पाटने का कार्य रुकवाया
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली में मुस्लिम समुदाय के लोग चंदा करके कब्रिस्तान की भूमि से सटे तालाब में मिट्टी का भराव डलवाने लगे लेकिन किसी ने इसकी शिकायत कर दी तो पुलिस ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर भराव रुकवा दिया है। यहां मिट्टी के खनन की अनुमति भी प्राप्त नहीं की गई थी।
अकरौली में कब्रिस्तान के पास स्थित तालाब को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाटना शुरू कर दिया था। ट्रैक्टर ट्रालियों से बाहर से मिट्टी लाकर भराव डाला जा रहा था। कई ट्राली मिट्टी पहुंच गई थी। लेकिन इसी बीच किसी ने पुलिस व तहसीलदार से शिकायत कर दी। बनियाठेर पुलिस व राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे। यहां कई ट्रैक्टर ट्रालियां व जेसीबी भी चल रही थी। खनन करने की अनुमति भी नहीं मिली। तालाब को पाटने की अनुमति दी ही नहीं जा सकती है। फिलहाल कार्य निपटा दिया गया है लेकिन किसी के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
-----------------------------
कब्रिस्तान की भूमि में भराव कार्य चल रहा था। जिसे सूचना मिलते ही तत्काल थाना पुलिस को भेजकर रुकवा दिया गया।खनन के संबंध रॉयल्टी खत्म हो चुकी है इसलिए मिट्टी डालना प्रतिबंधित नहीं है। -प्रवीण सोलंकी थानाध्यक्ष बनियाठेर।