{"_id":"5b47b7994f1c1b86468b6227","slug":"153142671110-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी (संभल)। संभल और रामपुर में यात्री बनकर ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने किया। बनियाठेर थाना पुलिस ने लूट के एक आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार करके दो ई-रिक्शा बरामद किए हैं। लुटेरे ई-रिक्शा लूटने के बाद उसकी फर्जी खरीद रसीद भी बना लेते थे।
बनियाठेर थाना क्षेत्र में आठ जून को बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा केढोरनपुर गांव निवासी मनसुख से बाइक सवार दो व्यक्तियों ने चंदौसी के बदायूं चुंगी से ई-रिक्शा 150 रुपये में देवर खेड़ा स्थित जंगल में स्टार्टर व मोटर चंदौसी संभालने के लिए लाने को कहकर बुक किया था। ई-रिक्शा बुक करने के बाद खंडहर पर ट्यूबवेल के पास ले जाकर उसका ई-रिक्शा लूट लिया। इसकी रिपोर्ट बनियाठेर थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए एक टीम गठित की। बुधवार दोपहर को करीब दो बजे बाईपास स्थित धन्नूमल तिराहे से ई-रिक्शा लेकर जा रहे ओंकार निवासी जूलपुर की मड़ैया थाना पटवाई जिला रामपुर को शक के आधार पर रोका तो एक युवक ई-रिक्शा से उतर कर भाग गया। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की तलाशी ली तो उसके पास ई-रिक्शा खरीदने का बिल भी मिला, लेकिन जब सीओ गमलेश्वर विल्टोरिया व थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी ने जांच की गई तो बिल फर्जी निकला। ओंकार ने ई-रिक्शा लूटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार करते हुए बताया कि उसके पास जो ई-रिक्शा है, उसे उसने रामपुर से लूटा था। वहीं, उसने मौके से भागे युवक का नाम आलम उर्फ बाबू पुत्र हनीफ निवासी खाईखेड़ा थाना मूंढापांडे जिला मुरादाबाद बताया गया। उसने बताया घटनाओं में उसका साथी आलम उर्फ बाबू तथा पवन निवासी गौशाला रोड चंदौसी भी शामिल था। आठ जुलाई को लूटे गए ई-रिक्शा को तीनों ने मुरादाबाद में मोतीराम निवासी सादक सराय कस्बा सिरसी ई-रिक्शा 21,000 में बेच दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने मुरादाबाद आरटीओ चौराहे पर शाम छह बजे मोतीराम को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया। उसके पास एक तमंचा भी मिला है। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। आरोपी आलम उर्फ बाबू व पवन की तलाश की जा रही है।
फर्जी बिल बनाकर बेच देते थे लूटी ई-रिक्शा
चंदौसी। रामपुर जिले के जूलपुर की मडैया गांव निवासी ओंकार पर हत्या लूट डकैती के 14 मुकदमे बताए जा रहे हैं। वह ई-रिक्शा लूटने के बाद उसका फर्जी खरीद बिल बनाकर उसे आसानी से सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे। कोई भी व्यक्ति बिल देखकर लूट या चोरी का होने का शक नहीं कर पाता था। पुलिस उसके दोनों साथियों की तलाश रही है।