{"_id":"5b3e79424f1c1b86468b4cca","slug":"153082092918-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर टूटने से सड़क हुई जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर टूटने से सड़क हुई जलमग्न
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। नहर टूटने से सड़क जलमग्न हो गई। वाहन व पैदल राहगीर इस पानी से होकर निकलने को विवश हैं। सिंचाई विभाग ने पानी को रोकने की कोशिश नहीं की है।
उमरी कलां के पास नहर टूटने से पानी पाठंगी जाने वाली सड़क में भर गया है। पानी के कारण सड़क भी टूट गई है। जिससे यहां पर गड्ढा बन जाने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पानी ऐसे ही भरा रहा तो अमरोहा हाईवे को भी नुकसान पहुंच सकता है। पाठंगी मार्ग से काजीपुरा, नसीरपुर, हरिनूरपुर, जमनिया आजम, रहपनपुर सहित करीब तीन दर्जन से अधिक गांव जुड़े हैं। इस मार्ग से होकर स्योहारा और नूरपुर भी जाया जाता है। रास्ते में पानी भरा होने से सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों एवं पैदल राहगीरों को हो रही है। दो दिन बीत जाने के बाद भी सिंचाई विभाग ने नहर को ठीक करके पानी रोके जाने की जरूरत नहीं समझी है। कस्बे के शकील अहमद, मुशाहिद, रिजवान, मोहम्मद इरफान आदि ने नहर का पानी रोके जाने के साथ ही टूटी सड़क को ठीक कराए जाने की मांग की है।