फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चंदौसी को क्लीन-ग्रीन बनाने को पालिका ने बढ़ाया कदम

चंदौसी को क्लीन-ग्रीन बनाने को पालिका ने बढ़ाया कदम

Wed, 28 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी को क्लीन-ग्रीन बनाने को पालिका ने बढ़ाया कदम
चंदौसी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक का सभासदों द्वारा बहिष्का किए जाने के बाद इसका कोई असर शहर के विकास पर न पड़े, इसलिए गुणवत्तापरक कार्यो को तत्काल शुरू कराने, क्लीन एंड ग्रीन चंदौसी बनाने के लिए कदम आगे बढ़ाया है।

ऐसा पहली बार हुआ जब सत्ता पक्ष के सभासद भी अपनी पार्टी की चेयरमैन के साथ ही विपक्षी भूमिका निभा रहे है। विपक्षी सभासदों के साथ मिलकर बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया। बैठक नहीं हो सकी, वित्तीय वर्ष बीत रहा है, नए विकास कार्यो के प्रस्ताव पारित नहीं हो सके। इसके बाद मंगलवार को पालिकाध्यक्ष इंदूरानी ने ईओ सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। जिसमें पालिकाध्यक्ष ने हनुमानगढ़ी में जल निकासी की उचित व्यवस्था किए जाने, शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था में तत्काल सुधार किए जाने, मच्छरों से निजात दिलाने के लिए प्रत्येक वार्ड में दो दिन के अंदर फागिंग की व्यवस्था कराए जाने, शहर में लगे ठंडे पानी के वाटर कूलर की सफाई व मरम्मत कर संचालित किए जाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सफाई निरीक्षकों से शहर में विशेष सफाई अभियान चलाए जाने, टैक्स व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रत्येक वार्ड में टैक्स समाधान शिविर लगाए जाने, चंदौसी को ओडीएफ घोषित करने के लिए कार्य में तेजी लाए जाने, कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे व उपस्थिति के लिए बायो मैट्रिक्स मशी लगाए जाने तथा शहर की सड़के गुणवत्तापरक व शीघ्र बनाए जाने के सख्त निर्देश पालिका स्टाफ को दिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed