{"_id":"5c8811ebbdec221401276ddf","slug":"151552421355-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दबाजी में पड़ी सड़क हल्की बारिश भी नहीं झेल सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दबाजी में पड़ी सड़क हल्की बारिश भी नहीं झेल सकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। आचार संहिता लागू होने के बाद रविवार की रात मानसरोवर कालोनी में रातोंरात बनाई गई सड़क मंगलवार सुबह तक उखड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क को बेहद जल्दबाजी में मानकों को ताक पर रखकर बनाया गया था। सड़क के नाम पर हुई खानापूरी से लोगों में गुस्सा है। बजरी उखड़ने से सड़क पहले से भी खराब स्थिति में पहुंच गई है। पब्लिक ने इसकी शिकायत निगम अधिकारियों से की है। लेकिन अधिकारी इस पूरे खेल से खुद को अंजान बता रहे हैं। निगम अधिकारियों ने जानकारी होने से इंकार किया है।
मानसरोवर कॉलोनी में रविवार रात नगर निगम के निर्माण विभाग ने राज्य वित्त फंड से सड़क निर्माण किया गया था। आचार संहिता लगने के करीब छह घंटे बाद इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण का टेंडर काफी पहले पास हो गया था। राज्य वित्त से फंड से इसका बजट भी जारी हो चुका था। लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था। रविवार को चुनाव आयोग ने जैसे ही चुनाव की तारीखों का एलान किया। रात में करीब 11 बजे निगम के ठेकेदार ने मानसरोवर कालोनी में सड़क डालनी शुरू कर दी। निर्माण विभाग ने कालोनी के ब्लॉक ए, ई और जेड को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण करा दिए। लेकिन नया डामर डालने से पहले न तो सड़क की सफाई की गई और न ही लेवल किया गया। सोमवार सुबह कालोनी के लोग जागे तो उन्हें सड़क पड़ी दिखी। लेकिन रविवार रात पड़ी सड़क की बजरी सोमवार सुबह ही उखड़ने लगी थी। मंगलवार सुबह करीब - करीब पूरी सड़क की बजरी उखड़ चुकी थी। नई बनी सड़क महज 24 घंटे में उखड़ जाने से लोग हैरान हैं। बजरी उखड़ जाने से यहां वाहनों के फिसलने का खतरा है।
अभी मेरी जानकारी में मामला नहीं है। मैं टीम भेजकर मानसरोवर कॉलोनी की सड़कों को दिखवा लेता हूं। मानकों के अनुसार ही सड़क निर्माण कराया जाना चाहिए। - गंभीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
सड़क बहुत ही घटिया बनाई है। ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की जाएगी। रोड उखड़ गई है। साफ है कि फंड के रुपयों की बंदरबांट हो र्गई। - हीरा भारती, पार्षद