फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   निकाय चुनाव में बेचने के लिए ला रहे विदेशी शराब के तस्कर पुलिस ने पकड़े -Dehat

निकाय चुनाव में बेचने के लिए ला रहे विदेशी शराब के तस्कर पुलिस ने पकड़े -Dehat

Wed, 08 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में बेचने के लिए ला रहे विदेशी शराब के तस्कर पुलिस ने पकड़े -Dehat
160 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो वाहन सीज
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा। निकाय चुनाव में बेचने के लिए हरियाणा से लाई जा रही विदेशी शराब की 160 बोतल पुलिस ने दो शराब तस्करों सहित पकड़ ली। तस्करों का सरगना पुलिस का चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने तस्करों के दो वाहनों को सीज कर दिया। उनके खिलाफ मुकदमा कायम कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
सुरजननगर चौकी पुलिस सोमवार की रात को गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर क्षेत्र में हरियाणा से विदेशी शराब लेकर आ रहे है। इस पर चौकी प्रभारी अरविन्द सिंह भदौरिया ने पुलिस के साथ पीपली अहीर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक बोलेरो कार और स्विफ्ट कार को रोककर उनकी तलाशी ली गई। जिसमें 15 पेटी विदेशी शराब रखी मिली। एक पेटी में 15 बोतल थी। इस प्रकार कुल 160 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस को देखकर उसमे सवार एक व्यक्ति कार से कूदकर भाग गया। जबकि पुलिस ने उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों ने अपना नाम प्रदीप कुमार निवासी इनायतनगर व महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम निर्मलपुर थाना ठाकुरद्वारा बताया। जबकि फरार व्यक्ति का नाम गौरव यादव निवासी पीपली अहीर बताया। उन्होंने बताया कि इस शराब को गौरव यादव ही लेकर आ रहा था। उसने उन्हें शराब खरीदने के लिए बुलाया था। प्रदीप का कहना था कि उसके परिवार में शादी थी। इसलिए वह शादी के लिए शराब सस्ती होने के कारण खरीदने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के एसएसआई अजय वीर सिंह ने बताया कि गौरव यादव काफी समय से हरियाणा से विदेशी शराब लाकर क्षेत्र में बेचने का काम कर रहा है। पुलिस को उसके बारे में काफी समय से शराब बेचने की सूचनाएं मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। वह इस शराब को क्षेत्र में होने वाले निकाय चुनाव मे बेचकर भारी मुनाफा कमाना चाहता था। पुलिस के अनुसार गौरव क्षेत्र में चलने वाले शराब के अवैध धंधे का सरगना है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बरामद दोनो कारों को सीज कर दिया है। बोलेरो कार पर एक राजनीतिक दल का झंडा और स्टीकर भी लगा हुआ था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय मे पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed