फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अब कारतूस खरीदने के लिए के्रता को देना होगा शपथ पत्र

अब कारतूस खरीदने के लिए के्रता को देना होगा शपथ पत्र

Sun, 05 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
अब कारतूस खरीदने के लिए के्रता को देना होगा शपथ पत्र
अब कारतूस खरीदने के लिए क्रेता को देना होगा शपथ पत्र
विज्ञापन

बहजोई (संभल)। अब लाइसेंसी असलाह धारक क्रेता को शस्त्र की दुकान से कारतूस खरीदने के लिए शपथ-पत्र देना होगा। यह निर्देश शस्त्र की दुकानों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम चंदौसी ने दुकानदारों को दिए।

उप जिलाधिकारी चंदौसी ने नगर के गोल मार्केट, ईदगाह कालोनी व इसलामनगर रोड पर स्थित शस्त्र की दुकानों का निरीक्षण किया। एक-एक कर सभी अभिलेखों समेत अगिभनशमन यंत्रों की बारीकी से चेकिंग की गई। एसडीएम चंदौसी प्रतिपाल सिंह ने बताया कि शस्त्र दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि अब कोई लाइसेंसी असलहाधारक क्रेता दुकान से कारतूस खरीदता है तो दुकानदार को उससे शपथ पत्र लेना होगा। जिससे वह इन खरीदे हुए कारतूसों का प्रयोग हर्ष फायरिंग में न कर सके। उन्होंने बताया कि दुकानों पर निरीक्षण के दौरान अभिलेख तो ठीक-ठाक मिले, लेकिन कहीं अगिभनशमन यंत्रों में गैस नहीं थी तो कहीं यंत्र खराब थे। इस पर दुकानदारों को चेताया गया है कि अगिभनशमन यंत्रों को ठीक कराकर रखें। सुरक्षा के लिए गार्ड के इंतजाम को भी कहा गया है। इस दौरान सीओ चंदौसी अकील अहमद समेत थाना प्रभारी ब्रजमोहन गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed