फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लात्कारी पिता को बेटी ने डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट

लात्कारी पिता को बेटी ने डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट

Wed, 04 Oct 2017 01:27 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
लात्कारी पिता को बेटी ने डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट
बलात्कारी पिता को बेटी ने डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

धनारी/चंदौसी।
धनारी थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नशेड़ी पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बनाया। बेटी ने हिम्मत जुटाकर पिता का विरोध किया। मारपीट के दौरान पिता की मौत हो गई। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर मृतक पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात नौ बजे शराबी पिता ने अपने कमरे में सो रही किशोरी को दबोच लिया। जबरन बलात्कार किया। किशोरी ने किसी तरह खुद को पिता से मुक्त किया। इसके बाद पिता किशोरी की ओर दौड़ा तो किशोरी ने पास में रखे डंडे से कई प्रहार किए। पिता के सिर में पुरानी चोट पर डंडा लगने से मौत हो गई। किशोरी ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। यह भी बताया कि उसकी मां की आठ साल पहले मौत हो गई थी। दो साल पहले ही उसके पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया था, यह बात उसने अपनी दादी को बताई लेकिन परिवार की बदनामी के भय के कारण किसी को बताया नहीं। लेकिन कल रात बात बर्दाश्त से बाहर हो गई। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज का जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अता मोहम्मद ने बताया कि शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किशोरी की तहरीर पर मृतक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed