फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक में ताजिए के चंदे को लेकर फायरिंग और पथराव में पिता-पुत्र घायल,भगदड़ मची

मिलक में ताजिए के चंदे को लेकर फायरिंग और पथराव में पिता-पुत्र घायल,भगदड़ मची

Mon, 02 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मिलक में ताजिए के चंदे को लेकर फायरिंग और पथराव में पिता-पुत्र घायल,भगदड़ मची
मिलक में ताजिए के चंदे को लेकर फायरिंग और पथराव
विज्ञापन

मिलक (रामपुर)। मुहर्रम पर निकलने वाले ताजिए के चंदे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिस पर फायरिंग और जमकर पथराव हो गया। फायरिंग में एक के गोली लगी है। हमले में पिता-पुत्र समेत कई लोग घायल हुए हैं। जिसके चलते भगदड़ मच गई।

कोतवाली क्षेत्र के खाता चिंतामन गाव में मुहर्रम पर निकले ताजिए के जुलूस खत्म होने पर गांव निवासी सूवेदार खां और चौकीदार इंदर खां पक्ष में चंदे को लेकर करीब आठ बजे विवाद हो गया। जिस पर पहले कहासुनी हुई और मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके चलते जमकर ईंट-पत्थर चले और फायरिंग हो गई। आरोप है कि एक आरोपी पक्ष ने सूबेदार खां के गोली मार दी। जिसमें सूबेदार खां घायल हो गया। फायरिंग होने पर गांव में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। आरोप है कि आरोपी लोगों ने जान लेवा हमला किया। पथराव में सूबेदार खां के अलावा इब्राहिम खां भी घायल हुए हैं। फायरिंग एवं पथराव की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासन में हड़कंप मच गया और तमाम फोर्स गांव में पहुंच गया। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए सूबेदार खां को एंबुलेंस से सीधे जिला अस्पताल को भिजवाया। फायरिंग एवं पथराव में पुलिस ने धर पकड़ की दबिश दी है। तमाम पुलिस गांव में डेरा डाले हुए है। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि घटना एक ही समुदाय की है तथा गांव में शांति है। गोली लगने से घायल सूबेदार को जिला अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed