{"_id":"59b1a0404f1c1be97f8b4d84","slug":"150481313718-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने किया कई गांवों का दौरा, समस्याएं जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने किया कई गांवों का दौरा, समस्याएं जानी
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री ने किया कई गांवों का दौरा, समस्याएं जानी
बहजोई (संभल)। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने विकासखंड के कई गांवों में दौरा किया। लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी। विकासखंड के गांव चितौरा, लहरावन, फत्तेहपुर शरीफ नगर, डयोढ़ाई समेत अन्य गांवों का निरीक्षण कर जन समस्याएं सुनी।
गुरुवार को गांव चितौरा में आयोजित जनसभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रदेश की सरकार आम आदमी के हित के लिए काम कर रही है। अधिकारियों व कर्मचारियों सरकार के हिसाब से मानसिकता बनाएं। जनता का ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि कई बार संज्ञान में आया है कि कुछ अधिकारी जनता के काम के लिए सजग नहीं है। आम जनता अपने कामों के लिए दफ्तरों के चक्कार काटने को मजबूर हैं। ऐसे अधिकारी अपनी मानसिकता में सुधार लाएं। यदि कहीं कोई भी मामला सामने आता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बीच राज्यमंत्री ने लोगों की जन समस्याएं सुनीं। अधिकतर समस्याएं राशन वितरण प्रणाली से संबंधित थीं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। वहीं गांव लहरावन में विद्युत विभाग के जेई की शिकायत मिली। लोगों का कहना था कि जब जेई से गांव में जर्जर तारों व ट्रांस्फारमर से संबंधित शिकायत की जाती है तो जेई अभद्रता करता है। इस पर राज्यमंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राज्यमंत्री प्रतिनिधि भुवनेश राघव समेत, हिमांशु प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, जितेंद्र चौहान, मुकेश राघव, वीरपाल चौहान, नत्थू सिंह राणा, योगराज राणा, चंपी सिंह, विकास राठौर, चंद्रसैन दिवाकर, भुवनेश धनगर, रोहन मौर्य, गंगाराम पाल, ओमप्रकाश अहेरिया, सुरेश राघव व सोमपाल यादव मौजूद रहे।