{"_id":"59a07f5a4f1c1b393a8b4a40","slug":"150369061417-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच क्विंटल के लड्डू का भोग, सौंपी गई पोशाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच क्विंटल के लड्डू का भोग, सौंपी गई पोशाक
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े पांच क्विंटल के लड्डू का भोग, सौंपी गई पोशाक
कौमी एकता परिषद ने मुस्लिमों की ओर से सौंपी पोशाक
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
सौहार्द की मिसाल कायम करने वाले गणेश मेले में शुक्रवार को साढ़े पांच क्विंटल का लड्डू चढ़ाया गया। भोग में इतना बड़ा बूंदी का लड्डू शायद ही कहीं चढ़ाया जाता हो। मौलागढ़ के विकास नगर से चार पहिए की एक ठेली में विशालकाय लड्डू को लेकर भक्तजन मंदिर की ओर बढ़े। कौमी एकता का तराना साथ-साथ गाया जा रहा था। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, आपस में सब भाई-भाई गीत गाते हुए लोग आगे बढ़े। कौमी एकता परिषद की ओर से वर्ष 2007 से भोग चढ़ाने और पोशाक भेंट करने का कार्यक्रम हर साल किया जाता है। इसकी शुरूआत कौमी एकता परिषद के संयोजक लाल मोहम्मद शास्त्री ने की। इश्तयाक बेग उनके हमराह बने। मुस्लिम समाज के दोनों लोगों की पहल के बाद और लोग भी इस अभियान से जुड़ते चले गए। मोहम्मद नदीम बेग, ओमप्रकाश प्रजापति, राजवीर सिंह, मनोज कुमार, महेश सिंह, वसीम वेग, हाजी निजामुद्दीन, मोहम्मद फहीम, मतीन, सलीम, परवेज, जीशान, राहुल, डा. शेखर, सुधीर कुमार, लक्ष्मी नारायण, नीरज कुमार, सोनू शर्मा, वेद अरोरा मौजूद रहे।