फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   150 'Aapda Mitras' (Disaster Volunteers) will be trained in Kanth.

Moradabad News: कांठ में बनाए जाएंगे 150 आपदा मित्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
150 'Aapda Mitras' (Disaster Volunteers) will be trained in Kanth.
कांठ। बाढ़, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की मदद और उन्हें जागरूक करने के लिए कांठ तहसील क्षेत्र में 150 आपदा मित्र बनाए जाएंगे। इसके लिए कॉलेजों से एनसीसी कैडेट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सभागार में हुई बैठक में तहसीलदार राजकुमार सिंह ने कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि आपदा मित्र में एनसीसी कैडेट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के 18 वर्ष से ऊपर के स्वयंसेवकों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में 150 आपदा मित्र बनाने का लक्ष्य है। इन आपदा मित्रों को जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण और राहत सामग्री का वितरण भी होगा। ताकि आपदा के समय यह मौजूद संसाधनों के लिए लोगों की मदद कर उन्हें सुरक्षित निकाल सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्यों से एनसीसी कैडेट्स और राष्ट्रीय सेवा योजना के ऐसे स्वयंसेवकों की सूची मांगी है, जिनके पास प्रमाण पत्र हैं। इस अवसर पर एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी, डीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मदन सिंह, राजकीय हाईस्कूल कुचावली के प्रधानाचार्य शाने आजम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed