फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   15 SPs arrested including former minister who was on his way to Sambhal

Moradabad News: संभल जा रहे पूर्व मंत्री सहित 15 सपाई गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 01 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
15 SPs arrested including former minister who was on his way to Sambhal
मूंढापांडे में संभल जा रहे सपाइयों को रोकती पुलिस। संवाद - फोटो : मूंढापांडे
मूंढापांडे। संभल जा रहे विधायक एवं पूर्व मंत्री कमाल अख्तर और विधायक पिंकी यादव सहित 15 सपाइयों को पुलिस ने शनिवार को मूंढापांडे टोल प्लाजा पर रोक लिया। शांति भंग की आशंका में सभी को गिरफ्तार कर थाने में बैठा लिया। जहां से शाम को एसडीएम ने निजी मुचलके पर सभी सपाइयों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, विधायक पिंकी यादव पुलिस को चमका देकर नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष मिलने बरेली पहुंच गए। जहां से संभल जाने की योजना थी। लेकिन लखनऊ में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के रोके जाने पर सपा नेताओं को कार्यक्रम बदलना पड़ा। इसके बाद जिलाध्यक्ष और विधायक सड़क मार्ग से संभल के लिए निकल पड़े। इस बीच पुलिस को सपा नेताओं के आने की भनक लग गई। मूंढापांडे टोल प्लाजा पर पहुंचने पर पुलिस ने सभी को रोक लिया। पुलिस ने कांठ विधायक कमाल अख्तर, असमोली विधायक पिंकी यादव, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, संभल जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, सपा छात्रसभा के जिला अध्यक्ष असलम चौधरी, अमित प्रजापति, मनोज यादव, रईस सहित 15 सपा के पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जहां सभी को शाम तक बैठाए रखा। गिरफ्तार सपा नेताओं ने बताया कि संभल बवाल में जान गंवाने वालों के परिजनों को सांत्वना देने जा रहे थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पुलिस सपा के नेताओं को संभल जाने से रोक रही थी। फिर भी वह संभल जाने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद सभी को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम ने शाम के समय मुचलके पर सही लोगों को रिहा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

सांसद के आवास पर पुलिस का पहरा

मुरादाबाद। सपा सांसद रुचिवीरा के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पुलिस ने शनिवार की सुबह पहरा लगा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव और सीओ अर्पित कपूर फोर्स के साथ सांसद के आवास पर पहुंच गए और सांसद को संभल जाने से रोक दिया। सांसद ने बताया कि संभल जाने के लिए कुछ दिन बाद अगली तारीख तय की जाएगी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। इस दाैरान प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन, शाने अली शानू सहित अन्य पदाधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed